आज तक भारत में इस शख्स से ज्यादा कोई भी नही पढ़ पाया है

भारत एक ऐसा देश है, जहां पढ़ाई को एक अव्वल दर्जा दिया जाता है। भारत में ऐसा माना जाता है कि यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में सफल हो गए तो आप निश्चित तौर पर अपनी जिंदगी में सफल होंगे, इसी वजह से हमारे देश के युवाओं के पास आज कई तरह के डिग्रियां मौजूद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में अब तक सबसे ज्यादा कौन पढ़ पाया है, अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको उस शख्स से रूबरू करवाते हैं।
इस भारतीय के पास अनगिनत डिग्रियों के अलावा कई मेडल भी है और उनकी खुद की लाइब्रेरी में 52000 किताबें भी थी। आपको बता दें कि यह व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर हैं। इनका नाम भारत के सबसे योग्य व्यक्ति के रूप में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
डॉ श्रीकांत जिचकर ना केवल पढ़ाई में अव्वल थे बल्कि उन्हें पेंटिंग, प्रोफेशनल फोटोग्राफी और एक्टिंग में भी दिलचस्पी थी।
इनका जन्म सन 1954 ईस्वी में कानपुर के नजदीक एक छोटे से शहर में हुआ था। उन्हें भारत में अबतक का सबसे शिक्षित व्यक्ति माना जाता है। उन्होंने अपना पहला डिग्री MBBS का लिया। वह अपने पढ़ाई के दौरान कई शोध भी किया करते थे। MBBS की डिग्री मिलने के बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई की और LLB की डिग्री के साथ-साथ उन्होंने ll. m.  की भी डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने एमबीए किया और इसके साथ ही उन्होंने इस जर्नलिज्म की भी डिग्री ली और भी कई डिग्रीयां आज उनके पास मौजूद है।
साल 1980 ईस्वी में उन्होंने अपने सभी नौकरियों से इस्तीफा दे दिया और राजनीति में कदम रखा। डॉ श्रीकांत जिचकर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने कांग्रेस को 1980 और 90 के दशक में बहुत मदद की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ