क्या आप जानते हैं, घड़ी को बाएं हाथ मे क्यों पहना जाता है

क्या आप जानते हैं घड़ी को बाएं हाथ में क्यों पहना जाता है
यह तो आप सभी जानते हैं कि घड़ियां दो तरह की होती है। एक हाथ में पहनने वाली और दूसरी दीवार पर टांगने वाली।  यह देखा जाता है कि हाथ में पहनने वाली घड़ी बाए हाथ में ही पहना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर घड़ी को केवल बाएं हाथ में क्यों पहनी जाती है।  आज हम इसी के बारे में जानने वाले हैं।

शुरुआत में घड़ी को हाथ में नहीं पहना जाता था। आपने देखा हो की चेन वाली घड़ी आती थी, जिसे पॉकेट में रखा जाता था। जब भी किसी को इस घड़ी में टाइम देखना होता था तो पहले अपने घड़ी को पॉकेट से निकालता था और फिर समय देखता था। यह चलन काफी दिनों तक चला था और ऐसा कहा जाता है कि जेब में रखने वाले इस घड़ी का इस्तेमाल ज्यादातर अमीर और बड़े लोग ही करते थे। फिर इसके बाद हाथ पर घड़ी बांधने का चलन आया।
बाएं हाथ पर घड़ी पहनने का चलन इसलिए भी शुरू हुआ था क्योंकि ज्यादातर लोग दाएं हाथ से काम करते हैं। यही वजह है कि घरी को बाएं हाथ पर पहनना शुरू हो गया। काफी सारे लोग दाएं हाथ से काम करते हैं। जब हम दाएं हाथ से काम करते हैं और व्यस्त रहते हैं और इस स्थिति में यदि घड़ी हमारे बाएं हाथ में रहती है तो समय देखने में आसानी होती है। इस तरह हमारा काम भी चलता रहता है और बाएं हाथ से समय देखने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। इसी वजह से लोगों ने घड़ी को बाएं हाथ में पहनना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से घड़ियां भी उसी हिसाब से बनाई जाने लगी। आज भी बाएं हाथ में घड़ी पहनने का चलन जारी और आप में से बहुत सारे लोग अभी बाएं हाथ में घड़ी पहनकर ये आर्टिकल पढ़ रहे होंगे।
इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। जानकारी अच्छी लगी हो तो आपसे निवेदन है कि एक शेयर जरुर करिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ