भारतीय नोट पर महात्मा गांधी से पहले किसका फ़ोटो था

नमस्कार दोस्तों, यह बात तो सभी लोग जानते हैं कि महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रपिता माना जाता है और भारतीय नोट पर उनकी तस्वीर छपी हुई होती है। लेकिन क्या आप भारतीय नोट पर छपी महात्मा गांधी की इस तस्वीर का इतिहास जानते हैं। अगर नहीं तो आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं।
Must Read: GST In Hindi
दोस्तों सन 1946 ईस्वी में एक अज्ञात फोटोग्राफर ने महात्मा गांधी की यह तस्वीर ली थी, जिसमें वह किसी व्यक्ति को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो अब भारतीय नोट पर छपती है। आपको बता दें कि यह फोटो उस समय वायसराय हाउस यानी कि आज के राष्ट्रपति भवन में ली गई थी।
महात्मा गांधी की यह तस्वीर जो आज हम भारतीय नोट पर देखते हैं, वह केवल 1996 के बाद से ही अस्तित्व में आई है। उस साल से पहले नोटों पर अशोकस्तंभ की तस्वीर हुआ करती थी। लेकिन 1996 के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस तस्वीर का इस्तेमाल ₹1 से लेकर ₹1000के नोटों पर किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ