आज हम आपको WhatsApp का एक ऐसा ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप किसी भी नंबर को अपने कांटेक्ट लिस्ट में सेव किए बिना उनसे WhatsApp पर चैट कर सकते हैं। पहले यह होता था कि हमें किसी आदमी से चैट करने के लिए पहले उसका नंबर सेव करना होता था और फिर उस से चैट हो पाता था। इससे बहुत सारे unneccesary नंबर भी हमारे फोन में सेव हो जाता था और हमें इससे परेशानी होती थी। अब आपको यह परेशानी नहीं होगी। इस समस्या से निपटने के लिए WhatsApp ने एक लिंक शेयर किया है। चलिए जानते हैं कौन सा है वह लिंक और इसका इस्तेमाल कैसे करें।
step 1. अपने स्मार्टफोन में कोई भी एक ब्राउज़र खोल ले।step 2 . आपको नीचे जो लिंक दिख रहा है उसे कॉपी करें और अपने ब्राउज़र में पेस्ट कर दें।
https://api.whatsapp.com/send?phone=XXXXXXXXXXX यहां पे आपको X के जगह उस फ़ोन नंबर को डालना है, जिसे अपने फ़ोन में बिना सेव किये हुए आप चैट करना चाहते हैं। फ़ोन नंबर से पहले अपना कंट्री कोड डाल दें।
उदाहरण के लिए इंडिया का कंट्री कोड "+91" है तो आपको केवल 91 डालना है। आपको '+' का साइन नही लगाना है।
मान ले कि आपको "1234567890" नंबर को बिना सेव किये हुए चैट करना है तो आपको ऐसे लिखना होगा
"https://api.whatsapp.com/send?phone=91123456789"
step 3. अब सर्च बटन पर क्लिक कर सर्च करें।
अब आपके सामने एक नया विंडो खुलेगा जैसा की नीचे तस्वीर में दिखाया गया है।
आपको यह कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
वहां पर आप मैसेज पर क्लिक करें और आपको WhatsApp पर अपने आप रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। फिर आप आसानी से उस नंबर पर मैसेज कर सकते हैं बिना उस नंबर को सेव किए।


0 टिप्पणियाँ