what is "facebook mentions" और यह काम कैसे करता है

आपने देखा होगा कि कोई बड़ा सेलेब्रिटी यदि Facebook पर कोई पोस्ट डालता है तो उस सेलिब्रिटी के नाम के नीचे Facebook mentions लिखा हुआ दिखता है। तो आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर Facebook mentions क्या है। तो आज हम इसी के बारे में जानने वाले हैं। जानकारी अच्छी लगे तो 1 शेयर जरूर करिएगा।

facebook mentions

यह एक ऐसा Facebook ऐप है, जिसका इस्तेमाल केवल वही लोग कर सकते हैं जिनका Facebook पर एक वेरिफाइड प्रोफाइल है। Facebook मेंशन एक ऐसा सेपरेट ऐप जिसका इस्तेमाल करके कोई सेलिब्रिटी या फिर verified प्रोफाइल वाले लोग यह मालूम कर सकते हैं कि उनके फैंस, सपोर्टर और उनको चाहने वाले उनके बारे में फेसबुक पर क्या चर्चा कर रहे हैं। इसकी मदद से सेलेब्रिटीज फोटो, वीडियो आदि अपडेट Facebook पर शेयर करते हैं और अपने फ्रेंड्स के सवालों का जवाब देने की कोशिश करते है। Facebook ने इस ऐप का निर्माण एक बैक पॉकेट ऐप के रूप में ऐसे सेलिब्रिटी के लिए किया जो अपने फैंस के साथ ज्यादा इंटरेक्शन करना चाहते हैं और अपने बारे में सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा शेयर किए गए पॉपुलर पोस्ट, उस सेलिब्रिटी के बारे में चल रही अच्छी या बुरी न्यूज़ के बारे में जनाकारी रखते हैं।
Facebook मेंशन वैसे सेलिब्रिटी जिनके Facebook पर करोड़ो फॉलोवर्स है उनको एक सेपरेट टूल देता है जिसकी मदद से वह अपने सोशल मीडिया इंटरेक्शन को बढ़ा सकता हैं।
facebook mentions
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ