smartphone में लगे gorilla glass का क्या मतलब होता है


आपने कई बार सुना होगा कि इस स्मार्टफोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस स्मार्टफोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 1 या 2 या फिर 3 का प्रोटेक्शन दिया गया। पर वास्तव में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास क्या होता है। आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं। जानकारी अच्छी लगे तो 1 लाइक और शेयर जरुर करिएगा।
gorilla glass

गोरिल्ला ग्लास कोर्निंग नाम की एक कंपनी बनाती है, जो कि आजकल स्मार्ट फोन के स्क्रीन पर लग कर आती है और अभी इसका लेटेस्ट फिफ्थ जनरेशन मार्केट में है। गोरिल्ला ग्लास एक ऐसी ग्लास होती है जो कि alkali-aluminosilicate नाम की मटेरियल से बनती है और यह  alkali-aluminosilicate मटेरियल एल्युमीनियम, सिलिकॉन और ऑक्सीजन के मॉलिक्यूल को आपस मे मिलाकर बनाया जाता है। यह एक ऐसा मटेरियल है जो आपको नेचर में नही मिलेगा। कोर्निंग कंपनी ने यह ग्लास 2005 के मध्य से बनाना शुरू किया। यह ग्लास आपके फ़ोन के स्क्रीन को मुख्यतः स्क्रैच लगने से बचाने के लिए बनाया जाता है।
कई लोग यह कहते हैं कि आप गोरिल्ला ग्लास को ऊपर से लगा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आप ऊपर से केवल टेम्पर्ड ग्लास लगा सकते हैं, फोन की स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए, पर गोरिल्ला ग्लास फोन की स्क्रीन के साथ लगकर आता है। बात करें गोरिल्ला ग्लास के काम की तो यह आपके फोन की स्क्रीन को स्क्रैच से बचाता है और आपका फोन यदि छोटे-मोटे ऊंचाई से गिरता है तो उससे भी आपके फोन के डिस्प्ले को बचाता है।
हालांकि इस गिलास को बनाने वाली कंपनी कोर्निंग यह दावा नहीं करती है कि यह ग्लास आपकी फोन की स्क्रीन को पूरी तरह से स्क्रैच से बचाएगी। हाँ यह ग्लास आपके स्क्रीन को बहुत हद तक स्क्रैच लगने नही देगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ