Moto G6 और G6 प्ले
इस स्मार्टफोन को मोटोरोला कंपनी 4 जून को लांच करने वाली है और इसके लिए मीडिया वालों को इन्वाइट भी भेज दिए गए हैं। इसमें आपको 5.7 इंच का एचडी रेजुलेशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 16 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा होगा। जबकि Moto G6 प्ले में 5.7 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा। 12 मेगापिक्सेल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर देखने को मिलेगा। हालांकि Moto G सिक्स प्ले की खास बात यह है कि इसमें आपको 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
शाओमी भी इस महीने एक इवेंट करेगी और कंपनी ने कहा है कि वह इस महीने एक नई सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में पेश कर सकती है और अगर देखें तो अभी हाल ही में कंपनी ने रेडमी S2 नाम का एक स्मार्टफोन चाइना में लॉन्च किया है, जो कि एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है और इसकी स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार है। इसमे आपको 5.99 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा। 12 मेगापिक्सेल और 5 मेगापिक्सल का दो रीयर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट दिया गया है। पिछले साल कंपनी ने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन के नाम पर Y1 को लांच किया था तो यह दावा किया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को इंडिया में Y2 के नाम से लांच कर सकती है।
LG G7 thinQ
इस महीने में आपको केवल मिड रेंज ही नहीं बल्कि प्रीमियम रेंज के स्मार्टफोन भी देखने को मिलेंगे, जिसमें शामिल है LG G7 thinQ, इस स्मार्टफोन को कंपनी ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें आपको 6.1 इंच का क्वाड एचडी डिस्प्ले मिलता है, जोकि कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। साथ ही साथ इसमें स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 16 मेगापिक्सल का ड्यूल रीयर कैमरा मिलेगा 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ। इसमें आपको 3000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

0 टिप्पणियाँ