3 Whatsapp trick जो आपको 2018 में जरूर जानने चाहिए
व्हाट्सएप्प दुनिया का सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मेसेजिंग एप्प है और ये एप्प इतना पॉपुलर क्यों न हो जब इसमे समय-समय पर नया-नया फीचर जोड़ा जाता हो। इसीलिए व्हाट्सएप्प के ये कुछ महत्वपूर्ण फीचर आपको जरूर जानने चाहिए, जो आज मैं आपके लिए लेकर आया हूँ।
जनाकारी अच्छी लगे तो एक लाइक और शेयर जरूर करिएगा।
1. जाने ग्रुप में आपका भेजा हुआ मेसज किस किस ने देखा
क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप्प में ऐसा भी फीचर है जिसकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि आपके द्वारा ग्रुप में भेजे हुए मैसेज को किस किस ने पढ़ा। इसके लिए बस आपको अपने भेजे हुए मेसेज को कुछ देर होल्ड करके रखना है और जब ये हाईलाइट हो जाये तब आपको ऊपर थ्री डॉट पर क्लिक करना है। अब आपको info नाम का एक ऑप्शन दिखेगा। बस आपको उसपे क्लिक करना है और आपको पता चल जाएगा कि व्हाट्सएप्प ग्रुप में आपका भेजा हुआ मेसेगे किस किस ने पढ़ा है।
2. आपके द्वारा ब्लॉक किये हुए कॉन्टैक्ट का लिस्ट देखे
यदि आप देखना चाहते हैं कि अबतक आपने किस किस नंबर को ब्लॉक कर रखा है तो इसके लिए आपको व्हाट्सएप्प सेटिंग में जाना है,अब एकाउंट को सेलेक्ट करें उसके बाद privacy को सेलेक्ट करें। अब आपको नीचे स्क्रॉल डाउन करके आना है। यहां पे आपको blocked contact का ऑप्शन दिखेगा। उसपर क्लिक करके आप पता कर सकते हैं कि आपने अबतक किसको किसको ब्लॉक किया है।
3. अपने टेक्स्ट को बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइक थ्रू बनाये
टेक्स्ट को बोल्ड बनाने के लिए टेक्स्ट को शुरुआत और अंत मे * ये वाला सिंबल लगा दें। टेक्स्ट को इटैलिक बनाने के लिए टेक्स्ट के शुरुआत और अंत मे अंडरस्कोर लगा दें। स्ट्राइक थ्रू टेक्स्ट पाने के लिए टेक्स्ट के शुरुआत और अंत में ~ ये वाला सिंबल लगा दें।
0 टिप्पणियाँ