India में मोबाइल नंबर 10 अंक का क्यों होता है

जैसा कि आप जानते हैं कि हमारे देश की जनसंख्या 100 करोड़ से भी ज्यादा है और उनमें से बहुत सारे लोग मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हैं। तो ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह होती है कि हर एक यूजर को एक यूनिक नंबर मिलना चाहिए ताकि वह अच्छे से अपने कार्यों को कर सके। दो या दो से अधिक लोगों को एक ही नंबर देना पॉसिबल नहीं है। अब इंडिया में 10 डिजिट नंबर होने के पीछे का कारण आपको बताते हैं।
यदि इंडिया में 9 डिजिट का मोबाइल नंबर होता तो मैक्सिमम 10^9 यानी कि 100 करोड़ यूनिक नंबर ही इंडिया में हो पाते और हमारे देश की जनसंख्या 100 करोड़ से भी ज्यादा है।
इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस ने 2003 में 10 डिजिट के मोबाइल नंबर का शुरुआत की और बताया कि इससे कम से कम 30 सालों तक इंडिया में यूनिक नंबर बना रहेगा। इंडिया में 10 डिजिट के मोबाइल नंबर होने के पीछे मुख्य वजह यही है।
लेकिन फिलहाल अभी 15 साल ही हुए है और कुछ दिनों के बाद यह यूनिक नंबर का कोटा फुल होने वाला है। तो मोबाइल नंबर के इसी डिमांड को देखते हुए ऑफिशल्स बता रहे हैं कि 2 या 3 सालों में 11 डिजिट के मोबाइल नंबर का कॉन्बिनेशन आपको देखने को मिल सकता है।
mobile number

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ